10th STUDY

Education 10th class Objective Subjective Study

Search This Blog

Labels

Report Abuse

About Me

Hindi chapter 1

 10th class

 Subject- Hindi पाठ-1. श्रम विभाजन और जाति प्रथा


1. डॉ. भीमराव अम्बेदकर का जन्म कब हुआ?

Ans. 14 अप्रैल, 1891 को

2. ‘श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा’ के लेखक कौन हैं ?

Ans. भीमराव अंबेदकर

3.”आदर्श समाज स्वतंत्रता, समानता, भ्रातृत्व पर आधारित होगा” यह किसने कहा ?

Ans. भीमराव अम्बेदकर

4. डॉ० भीमराव अंबेडकर का जन्म किस परिवार में हुआ था ?

Ans. दलित परिवार में

5. लेखक की दृष्टि में आदर्श समाज कैसा होना चाहिए ?

Ans. जिसमें स्वतंत्रता, समता और भ्रातृत्व का भाव हो

6. डॉ. भीमराव अंबेडकर ने किस प्रथा को आर्थिक पहलू से खतरनाक माना है ?

Ans. जाति-प्रथा

7. डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म कहाँ हुआ था ?

Ans. महू, मध्यप्रदेश

8. भारत में बेरोजगारी का मुख्य कारण है –

Ans. जाति-प्रथा

9. भारत की जाति-प्रथा की विशेषता है –

Ans.यह श्रमिकों का अस्वाभाविक विभाजन है

10. आधुनिक सभ्य समाज श्रम-विभाजन को आवश्यक क्यों मानता है ?

Ans. कार्य-कुशलता के लिए

11. जाति-प्रथा श्रम-विभाजन के साथ-साथ किसका रूप लिए हुए है ?

Ans. श्रमिक विभाजन

12. ‘श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा’ पाठ बाबा साहेब के किस भाषण का संपादित अंश है ?

Ans. एनीहिलेशन ऑफ कास्ट

13. ‘श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा के लेखक हैं –

Ans. भीमराव अम्बेडकर

14. ‘मूक नायक’ क्या है ?

Ans.पत्रिका

15. जाति-प्रथा किस प्रकार का श्रम-विभाजन है ?

Ans. अस्वाभाविक

16. भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में हम किन्हें जानते हैं ?

Ans. डॉ. भीमराव अम्बेडकर को

17. जाति-प्रथा के अनुसार श्रम-विभाजन का आधार क्या है ?

Ans.पैतृक पेशा

18. डॉ. भीमराव अम्बेडकर के माता का क्या नाम था ?

Ans. भीमा बाई

19. श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा शीर्षक किनके द्वारा हिंदी में रूपांतरित है ?

Ans. ललई सिंह यादव

20. आधुनिक मनु कहा गया है –

Ans. डॉ. भीमराव अंबेडकर को

21. डॉ अम्बेदकर की दृष्टि में भाईचारे का वास्तविक रूप कैसा होता है ?

Ans. दूध और पानी के मिश्रण की तरह

22. डॉ. अम्बेडकर ने किस पत्रिका का सम्पादन किया था?

Ans. बहिष्कृत भारत

23. लेखक की दृष्टि में विडम्बना की बात क्या है ?

Ans. जातिवाद के पोषकों की कमी नहीं है

24. डॉ. अम्बेडकर ने पी-एच. डी की उपाधि कब प्राप्त की ?

Ans.1916 ई. में

25. ‘द कास्ट्स इन इंडिया : देयर मैकेनिज्म’ किनकी रचना है ?

Ans. भीमराव अम्बेदकर की

26. डॉ. अम्बेदकर का ‘वाङ्मय’ हिन्दी के कितने खण्डों में प्रकाशित हो चुकी है ?

Ans. 21 खण्डों में

27. आर्थिक पहलू से भी जाति-प्रथा है।

Ans.हानिकारक

28. आधुनिक सभ्य समाज कार्यकुशलता’ के लिए आवश्यक मानता है –

Ans. श्रम-विभाजन

29. ‘जातिवाद’ के पोषकों द्वारा श्रम-विभाजन किसका दूसरा रूप माना जाता है ?

Ans. जाति प्रथा

30. डॉ. भीमराव अम्बेडकर की रचनात्मकता के प्रेरक व्यक्ति थे –

Ans. बुद्ध, कबीर और ज्योतिबा फूले

31. किनके प्रोत्साहन पर बाबा साहेब उच्चतर शिक्षा हेतु न्यूयॉर्क गए ?

Ans. बड़ौदा नरेश

32. डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मृत्यु कब और कहा हुइ ?

Ans. 1956, दिल्ली में

33. डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पिता का क्या नाम था ?

Ans. रामजी सकपाल




✍️✍️ Motivation✍️✍️



           अपने अच्छे समय में उसी के साथ

           रहो जो तुम्हारे बुरे वक्त में तुम्हारे 

                       साथ रहा हो

                          * * *


         लक्ष्य कोई बड़ा नहीं,

       हरा वही जो लड़ा नहीं,,

               * * *


Writter - AMAN KUMAR


Sanskrit chapter 3

 10th class            

 Subject-Sankrit.             ‌पाठ-3. आलसकथा

1. ‘अलसकथा’ के रचयिता कौन हैं ?

Ans. विद्यापति

2. सबसे बड़ा शत्रु कौन है ?

Ans. आलस्य

3. नीतिकार आलस्य को बया मानते हैं ?

Ans. शत्रु

4. वास्तविक आलसियों की संख्या कितनी थी?

Ans. 4

5. वीरेश्वर कैसा था ?

Ans. दानशील

6. बनावटी आलस्य दिखाकर कौन भोजन ग्रहण करते थे ?

Ans. धूर्त

8. अलसकथा के अन्तर्गत मिथिला में कौन मंत्री थे ?

Ans. वीरेश्वर

9. चारों आलसियों को कैसे बाहर किया गया ?

Ans. केश पकड़कर

10. घर में लगी आग को देखकर कौन लोग पलायमान हो गये?

Ans. धूर्त लोग

11. अपनी भूख मिटाने के लिए भी कौन कुछ भी नहीं करता हैं?

Ans. आलसी

12. ‘अलसकथा’ पाठ किस ग्रन्थ से संगहित है?

Ans. पुरुष परीक्षा से

13. मैथिल कोकिल’ के नाम से कौन प्रसिद्ध

था?

Ans. विद्यापति

14. वीरेश्वर कौन था ?

Ans.मिथिला का मंत्री

15. अनुसशाला में आग लगने पर भी कितने लोग नहीं भागे ?

Ans. 4

16. संसार में बच्चों का सच्चा रक्षक कौन हैं?

Ans. माता

17. अलसशाला में, आग क्यों लगाई गई ?

Ans. आलसियों की परीक्षा करने के लिए

18. ‘अलसकथा’ पाठ में किस दोष का वर्णन किया गया है?

Ans. आलस 

19. मनुष्य को कौन नष्ट कर देता है ?

Ans. आलस्य

20. ‘गरीबों और अनाथों’ को प्रतिदिन कौन भोजन कराते थे?

Ans. वीरेश्वर

21. ‘अलसकथा’ पाठ में किस महत्व का वर्णन किया गया है ?

Ans. मानव गुण

22. ‘अलसकथा’ किस प्रकार की कथा है ?

Ans. व्यंग्यात्मक

23. आलसियों को कौन अनाज और वस्त्र देता था ?

Ans. वीरेश्वर



✍️✍️ Motivation✍️✍️


           समय कई जख्म देते हैं,

           इसलिए घड़ी में फूल नही काटे होते हैं!

                         * * * 


         जिंदगी बहुत छोटी है, इसलिए किसी

      इंसान का पीछा करने से कई गुणा बेहतर है

कि आप अपने सपनों को पूरा करे।।

                      * * *



Writter-Aman kumar





Sanskrit chapter 2

 10th class

 Subject-Sankrit ‌ ‌पाठ-2. पाटलिपुत्रवैभवम्


1. पटना का इतिहास कितना पुराना है ?

Ans. 2500

2.पाटलिपुत्र किस प्रांत की राजधानी थी ?

Ans. बिहार

3. ‘कुट्टनीमतम्’ काव्य के कवि कौन हैं ?

Ans.दामोदर गुप्त

4. किसके काल में पाटलिपुत्र की रक्षा-व्यवस्था उत्कृष्ट थी ?

Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य

5. सिक्खों के दसवें गुरु कौन थे ?

Ans. गुरु गोविन्द सिंह

6. ‘पाटलिपुत्रवैभवम्’ पाठ में किस शहर का वर्णन है ?

Ans. पटना

7.कालचक्र के कारण कितने वर्ष तक मध्यकाल में पटना की स्थिति जर्जर रही ?

Ans. दो सौ वर्ष तक

8. यूनान का राजदूत कौन था ?

Ans.मेगास्थनीज

9. सरस्वती का कुलगृह कौन-सा महानगर था ?

Ans. पाटलिपुत्र

10. ‘परिभूतपुरन्दरस्थानम्’ की संज्ञा किसे दी गई है ?

Ans. पाटलिपुत्र नगर

11. वराहमिहिर द्वारा रचित कौन-सा ग्रन्थ है ?

Ans. बृहत्संहिता

12. गुरु गोविन्द सिंह का जन्मस्थल कहाँ है ?

Ans. पाटलिपुत्रम्

13. काव्यमीमांसा के रचनाकार कौन हैं?

Ans. राजशेखर

14. बुद्ध के समय में पटना का नाम क्या था ?

Ans. पाटलिग्राम

15. ‘पाटलपुष्पों की पुत्तलिका’ रचना के आधार पर पटना का कौन-सा नाम है ?

Ans. पाटलिपुत्र

16. मेगास्थनीज पटना किसके समय में आया था ?

Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य के समय में

17. पटना में कौमुदी महोत्सव कब मनाया जाता था ?

Ans. गुप्तवंश काल में

18. पाटलिपुत्र पटना के नाम से कब से प्रसिद्ध हुआ ?

Ans. मध्य काल में

19. कौमुदी महोत्सव किस ऋतु में मनाया जाता था ?

Ans. शरद् ऋतु में

20. पटना नगर की पालिका देवी कौन है ?

Ans. पटन देवी

21. गाँधी सेतु पुल कहाँ अवस्थित है ?

Ans.पाटलिपुत्र

22. चन्द्रगुप्त किस वंश का संस्थापक था ?

Ans. मोर्यवंश

23. गोलघर कहाँ अवस्थित है ?

Ans. पटना

24. पटना की किस दिशा में गंगा नदी प्रवाहित होती है ?

Ans. उत्तर

25. महावीर मंदिर कहाँ स्थित है ?

Ans. पटना

26. ‘पाटलिपुत्र’ किस नदी के किनारे स्थित है ?

Ans. गंगा

27.’पटना’ शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है ?

Ans. पत्तनात्

28. पाटलिपुत्र का नामान्तर क्या है ?

Ans. कुसुमपुर

29. पालिपुत्र में किस महापुरुष की जन्मस्थली है ?

Ans. गुरु गोविन्द सिंह

30. एशिया महादेश का सबसे बड़ा सेतु कौन-सा है ?

Ans. गाँधी सेतु

31. कौमुदी महोत्सव कहाँ मनाया जाता हैं ?

Ans. पाटलिपुत्र में



✍️✍️ Motivation✍️✍️



          लोग हमारे बारे मे अच्छा सुनने पर 

          शक करते हैं लेकिन बुरा सुनने पर 

                 तुरंत यकीन कर लेते हैं

                          * * *


          जिंदगी वह नहीं जो आपको मिलती है

          जिंदगी वो जो आप बनाते हैं…!

                          * * *



Writter-Aman kumar


Sanskrit chapter 1

 10th class

Sanskrit chapter 1


1. ‘मङ्गलम्’ पाठ में कितने मंत्र हैं ?

Ans. 5

2.सत्य का मुँह किस पात्र से ढंका हुआ है ?

Ans. हिरण्मय पात्र से

3. महान् से भी महान् क्या है ?

Ans. आत्मा

4.वेदरूपी शास्त्र क्या होता है ?

Ans. नित्य

5. यह संपूर्ण संसार किसके द्वारा अनुशासित है ?

Ans. परमात्मा

6. ‘मङ्गलम्’ पाठ में कैसे मंत्र संकलित हैं ?

Ans. पद्यात्मक

7. ‘मङ्गलम्’ पाठ का प्रथम मंत्र किस उपनिषद से लिया गया है ?

Ans. ईशावास्योपनिषद् से

8. किसकी विजय नहीं होती है ?

Ans. असत्य की

9. उपनिषद में किस महिमा का वर्णन किया गया है ?

Ans.परपुरुष

10. उपनिषदों की संख्या कितनी है ?

Ans.108

11. बहती नदी कहाँ मिलती है ?

Ans. समुद्र

12. जंतु के हृदय रूपी गुफा में क्या स्थित है ?

Ans. आत्मा

13. अणु से छोटा कौन है ?

Ans. आत्मा

14. देव लोक का मार्ग किससे प्राप्त होता है ?

Ans. सत्य से

15. उपनिषद् किसका अंग है ?

Ans. वैदिक वाङ्मय का

16. परमात्मा की महिमा का वर्णन किसमें किया गया है ?

Ans. ईशावास्योपनिषद‌्

17. उपनिषद क्या प्रकट करता है ?

Ans. दर्शनशास्त्र का सिद्धांत

18.ब्रह्म को प्राप्त करने के विषय में बताया गया है ?

Ans. मुण्डकोपनिषद्

19.सत्य का खजाना कहाँ हैं?

Ans.देवलोक

20. आत्मा के गूढ़ रहस्य की किसमें व्याख्या की गई है ?

Ans.ईशावास्योपनिषद्

21. सत्य और असत्य में अंतर किसमें बताया गया है ?

Ans. मुण्डकोपनिषद्